फिरोजाबाद जनपद में थाना एका क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका की चीख सुनकर पहुंची मां को देखकर आरोपी फरार हो गया।
एक गांव निवासी महिला शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब पशुओं का चारा (बरसीम) लेने खेतों की ओर जा रही थी। उसके पीछे-पीछे उसकी दो बेटियां आ रही थीं। तभी गांव का ही एक किशोर आया और दोनों को फुसलाकर खेतों की ओर ले गया।
आरोप है कि छोटी बालिका को खेत में छोड़कर साढ़े तीन वर्षीय मासूम को भट्ठे के पास ले जाकर किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर महिला पहुंची तो किशोर मौके से भाग गया।